लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

प्रभावित ज्योतिर्मठ के लोगों ने किया बदरीनाथ हाईवे जाम

आपदा प्रभावित ज्योतिर्मठ में अच्छे काम न होने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रभावितों ने ज्योतिर्मठ बाजार बंद करने के साथ ही चक्का जाम किया। मूल निवास स्वाभिमान संगठन की ओर से आयोजित चक्का जाम में व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन भी शामिल हैं। प्रभावितों ने यहां बदरीनाथ हाईवे पर भी जाम लगाया।  बता दें कि व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा, आपदा के 21 माह बाद भी नगर में सुरक्षात्मक कार्यों के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई है। इसके चलते बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही वहीं , इस समय चारधाम यात्रा ने गति पकड़ी है। हर दिन हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के दर्शनों को आ रहे हैं। बाजार बंद रहने और चक्का जाम से यात्रियों को अवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए भी आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime