लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

कल मिले थे दो शव आज फिर मिली उसी जगह एक महिला की लाश पुलिस में हड़कंप।

देहरादून में बाड़ोवाला के पास एक और महिला की लाश मिलने से पुलिस में  हड़कंप मच गया। महिला का शव उसी जगह मिला जिस जगह कल दो लाशें मिली थीं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुबह के वक्त दोनों लाशों के संबंध में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान एक महिला की लाश मिली। मना जा रहा है कि सभी एक परिवार के हैं। अभी तक आसपास  किसी भी  थानों में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली है।

 

मामले की जांच की जा रही है। पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में  बीते मंगलवार को एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़े मिले थे। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके हैं।  पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी का कहना है कि मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव का पंचायतनामा आज भरा गया है।

 

पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के मुताबिक बड़ोवाला में जो दो शव मिले थे उनके बारे में माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है, लेकिन ये बात पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा रही है। जिस स्थान पर शव मिले हैं वह क्षेत्र आता बेशक पटेलनगर थाना क्षेत्र में है, लेकिन वह शहर के बाहर का देहात क्षेत्र है। यहां पर भीड़भाड़ और आवागमन शहर की तुलना में कम है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक वेडिंग प्वाइंट है, लेकिन वह भी बंद है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime