प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर प्रदेश में भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को उठाया और अभियान के समर्थन में लोगों के हस्ताक्षर करवाए।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और आम जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी इस अभियान में भागीदारी करने की अपील की।इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


