लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक

हाई कोर्ट ने देहरादून स्थित चाय बागान भूमि से जुड़े लंबे समय से लंबित विवाद मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। कोर्ट ने पांच गांवों की कुल 29.1784 हेक्टेयर सीलिंग अधिशेष भूमि के किसी भी निजी लेन-देन, बिक्री और हस्तांतरण पर रोक लगा दी है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया कि कुंवर चंदर बहादुर सिंह के पास देहरादून जिले में रायपुर, चक रायपुर, नत्थनपुर, क्यारकुली भट्टा और लाड़पुर गांवों में बड़ी मात्रा में भूमि थी।

14 अक्टूबर 2026 को हाई कोर्ट ने राजस्व सचिव से पूछा था कि विवादित भूमि सीलिंग अधिनियम के तहत अधिशेष घोषित हुई है या नहीं। सरकार की ओर से राजस्व विभाग के तीन नवंबर 2026 को जारी पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें स्वीकार किया कि कुंवर चंदर बहादुर सिंह की जोत से संबंधित भूमि सीलिंग भूमि चक रायपुर में 0.0730 हेक्टेयर, नत्थनपुर 7.4601 हेक्टेयर, क्यारकुली भट्टा 0.0280 हेक्टेयर, लाड़पुर 5.6943 हेक्टेयर सहित कुल 29.1784 हेक्टेयर है।

खंडपीठ ने अपने आदेश में सात जुलाई 2022 को पारित पूर्व आदेश का भी उल्लेख किया है, जिसमें उप-पंजीयक, देहरादून को सीलिंग में अधिशेष घोषित भूमि से संबंधित किसी भी विक्रय विलेख या हस्तांतरण विलेख के पंजीकरण से रोका था।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स