लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह ने अल्मोड़ा स्थित विधि संकाय का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने विधि के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें विशेष व्याख्यान दिया। न्यायमूर्ति साह के आगमन पर विधि संकाय में उत्साह का माहौल रहा।अपने व्याख्यान में उन्होंने विद्यार्थियों को कानून की बारीकियों, न्यायिक व्यवस्था,संवैधानिक मूल्यों और विधि के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को न्यायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर अध्ययन, अनुशासन,मेहनत और व्यावहारिक ज्ञान को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि कानून के विद्यार्थियों की समाज और न्याय व्यवस्था के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्हें अपने ज्ञान और कार्यों के माध्यम से समाज में न्याय, समानता और विधि के शासन को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर विधि संकाय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने न्यायमूर्ति से विधि एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स