लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बिगड़ी बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत देवदूत बनी पुलिस।

चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालु के लिए देवदूत साबित हो रही है। उत्तराखण्ड पुलिस यमुनोत्री पैदल मार्ग पर  जानकीचट्टी से वैकल्पिक मार्ग के बीचोंबीच गुजरात के एक 66 बर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान पुलिस के जवान देवदूत बनकर उतरे।

 

पुलिस ने मजदूरों की मदद तीन किमी के पैदल रास्ते को 20 मिनट में पार कर बुजुर्ग को पालकी से जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकीचट्टी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद  हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। गुजरात के 45 सदस्यों का ग्रुप चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री पैदल से यमुनोत्री धाम जा रहे थे।

 

इनमें से एक बुजुर्ग श्रद्धालु की भंडेलीगाड यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तबीयत बिगड़ गई। बुजुर्ग ने पुलिस के जवानों और नेपाली मजदूरों की मदद से पालकी से यात्री को जानकीचट्टी पहुंचाया। यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime