लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

प्रेमी जोड़े को ढूंढने निकले पिता को युवती के परिजनों ने पीट पीटकर हत्या कर दी है ।

जिसमें प्रेमिका के परिवार द्वारा प्रेमी के पिता की हत्या कर दी गई। इसे देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है । आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। मृतक का बेटा प्रेमिका के साथ फरार हो गया है। जो कि और भी गंभीरता को बढ़ाता है। पुलिस द्वारा सभी आंकड़ों की जांच और अभियोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई जा रही है।इस प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए समाज को साथ मिलकर काम करना होगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

 

हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.  यहां पर एक प्रेमिका को लेकर फरार हुए प्रेमी के पिता को युवती के परिजनों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. प्रेमी के पिता मंगलौर क्षेत्र में प्रेमी युगल को ढूंढने के लिए आया हुआ था. मृतक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र का रहना वाला है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. रविवार 5 मई की शाम कोतवाली मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव नारसन क्षेत्र में पड़ा हुआ है. सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का नाम पूरण प्रकाश (58 वर्ष) पुत्र फकीरा निवासी ग्राम पीरण थाना नागल जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश है. मृतक के साथ मनजीत पुत्र दीप कुमार निवासी ताशीपुर उम्र लगभग 25 वर्ष मौके पर मिला. जिसके द्वारा बताया गया ।

ताशीपुर के रहने वाले विजेंद्र कुमार के बेटों और कुछ अन्य लोगों ने पूरण प्रकाश (मृतक) और मेरे साथ मारपीट की। वहीं चोट लगने के कारण ही पूरण प्रकाश की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा. साथ ही घायल मनजीत को मेडिकल के लिए भेजा गया.पुलिस को इस मामले में जानकारी मिली कि मृतक पूरण प्रकाश के बेटे ने एक लड़की को भगाकर 4 मई को शादी कर ली है. जिससे लड़की के परिवार वालों ने नाराज होकर पूरण प्रकाश की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया।

इसी के साथ एसएसपी ने इस मामले में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मृतक का बेटा मंगलौर क्षेत्र की युवती को लेकर फरार हुआ था. मृतक अपने बेटे को ढूंढने के लिए ही क्षेत्र में आया हुआ था. दूसरे पक्ष द्वारा मृतक की हत्या कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime