उत्तराखंड में बारिश का कहर: 27 ग्रामीण मार्ग बंद, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

चमोली ज्योतिर्मठ

चमोली। उत्तराखंड में मानसून की तेज बारिश अब धीरे-धीरे आफत का रूप लेती जा रही है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, मलबा गिरने और सड़कें बंद होने की घटनाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चमोली जिले में स्थिति विशेष रूप से गंभीर बनी हुई है, जहां मलबा आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच गया है और कई मार्ग बाधित हो गए हैं।

चमोली के ज्योतिर्मठ में बड़ा असर
चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पगनो गांव में हालात बिगड़ गए। यहां कई घरों के आसपास भारी मात्रा में मलबा आ गया, जो कुछ घरों के अंदर तक घुस गया। इस घटना में गांव के दो बुजुर्ग,  सतेश्वर प्रसाद और सीता देवी , अपने घर में फंस गए थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार राहत कार्य समय रहते शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय निवासी बदरी प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण गांव की कृषि भूमि और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों की आजीविका पर असर पड़ा है।

बदरीनाथ हाईवे बंद, चारधाम यात्रा प्रभावित
देर रात से जारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) पागल नाला के पास मलबा आने से बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से दोनों ओर कई यात्री वाहन फंस गए हैं। चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से मशीनें लगाकर मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन लगातार बारिश के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

राज्य में 27 ग्रामीण मार्ग बंद
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 27 ग्रामीण मा बंद हैं।

  •  देहरादून: 10 मार्ग बंद
  • टिहरी: 6 मार्ग बंद
  • पिथौरागढ़: 5 मार्ग बंद
  •   बागेश्वर: 3 मार्ग बंद
  •   चमोली: 2 मार्ग बंद
  •   चंपावत: 1 मार्ग बंद .  प्रशासन का कहना है कि सभी बंद मार्गों को खोलने के लिए मशीनें और टीमें तैनात की गई हैं, लेकिन लगातार बारिश से काम में बाधा आ रही है। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्व में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाए, नदी-नालों के किनारे दूरी बनाए रखें, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *