लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

सल्ट में जंगल की आग से मतदान कर्मी की बाइक जल गई ।

अल्मोड़ा- सल्ट में जंगल की आग से मतदान कर्मी की बाइक जल गई। कर्मी चुनाव ड्यूटी में तैनाती के चलते मतदान कर्मी घटना की तहरीर भी दर्ज नहीं करा सका है। सल्ट विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महरगांव में तैनात अतिथि शिक्षक दिनेश सिंह रावत की वेब कास्टिंग में प्राथमिक विद्यालय भ्याड़ी बूथ में ड्यूटी लगी है।

बीते दिन बुधवार को वह ड्यूटी के लिए अपनी बाइक संख्या यूके 19-3102 से बूथ तक पहुंचे। बूथ से कुछ दूरी पर सड़क किनारे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की। वही बीते दिन बृहस्पतिवार को अचानक जंगल की आग सड़क तक पहुंच गई और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बाइक जल गई। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी जाएगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime