लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

पीएम मोदी की नजर देश के संसाधनों पर चुनाव हथियाने की कोशिश बोले गणेश गोदियाल ।

देहरादून- प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मंगलसूत्र को लेकर प्रधानमंत्री को ऐसे बयान नहीं देना चाहिए और उन्होंने मंगलसूत्र के उल्लेख को चुनाव हथियाने की कोशिश बताया। उन्होंने भाजपा की सरकार के 10 सालों में सोने की कीमतों को बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि इससे आम आदमी को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नजर न केवल महिलाओं के मंगलसूत्र पर है। उनकी नजर देश की संपत्ति और संसाधनों पर भी है, और उन्हें अपने कॉरपोरेट मित्रों के हितों को साधने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा 102 सीटों पर प्रथम चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है. प्रथम चरण का मतदान होने के बाद सत्ताधारी दल के पांव की जमीन खिसक गई है। गणेश गोदियाल ने कहा पीएम अपने बयानों में मंगलसूत्र का जिक्र तो किया। मगर अपने 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की बात ना के बराबर की. उन्होंने इसे मंगलसूत्र की बात करके चुनाव हथियाने की कोशिश बताया है। वहीं उन्होने पीएम मोदी के बयान के बाद कांग्रेस भी आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime