लेटेस्ट न्यूज़
उत्तरकाशी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 पर्वतारोही सुरक्षित बाहर निकाले गए, CM धामी ने ली स्थिति की जानकारी | उत्तराखंड में दो बड़ी घटनाएं: रामनगर में रिजॉर्ट में बच्ची से छेड़छाड़, लालकुआं में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार | रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 3 की मौत, 10 घायल | युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा |

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 3 की मौत, 10 घायल

अस्पताल में घायलों का उपचार

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक परिवार रिश्ता लेकर लक्सर क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। एक साथ तीन मौतों से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

तिथौला गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा स्थित मिलापनगर निवासी अरशद (पुत्र रईस, उम्र 30 वर्ष) और दिलशाद (पुत्र अय्यूब, उम्र 30 वर्ष) अपने परिवार के 13 सदस्यों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर लक्सर जा रहे थे। जब उनका ई-रिक्शा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तिथौला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

चीख-पुकार और तीन की मौत
टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने अरशद और दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय उमर ने भी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

10 घायल, 6 हायर सेंटर रेफर
इस दर्दनाक हादसे में खतीजा, रिहाना, अमरिया, इनायत, आयत और अरहम समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।

कार चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक महेश चंद (कोतवाली मंगलौर) ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स