लेटेस्ट न्यूज़
देहरादून में भाजपा पार्षद के घर लूट, नौकर पर परिवार को नशीला पदार्थ देने का आरोप | काशीपुर-रामनगर रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात बाइक सवार की मौत | रामनगर नगर पालिका में कमिश्नर दीपक रावत का औचक छापा: स्टोर में मिला भारी हिसाब-किताब, ईओ का वेतन रोका और मुकदमे के आदेश | उत्तराखंड: राहत भरी खबर; केदारनाथ यात्रा फिर हुई शुरू, चीरबासा में रास्ता साफ होने के बाद गौरीकुंड से पैदल यात्रियों की आवाजाही बहाल | डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में बड़ा बवाल: समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार, एनएसयूआई पर कार्रवाई को लेकर संग्राम | उत्तरकाशी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 पर्वतारोही सुरक्षित बाहर निकाले गए, CM धामी ने ली स्थिति की जानकारी |

अब इंतजार खत्म दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तैयारियां कीं तेज

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव से पहले प्रवर समिति के पास ओबीसी आरक्षण का मामला जाने के बाद शुरू हुआ इंतजार फिलहाल सरकार की नई समय सारिणी से दूर हो गया है। अब निकाय चुनाव दिसंबर में होंगे। इसी हिसाब से राज्य निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले सरकार ने हाईकोर्ट में अक्तूबर में निकाय चुनाव की समय सारिणी दाखिल की थी। इसी हिसाब से तैयारियां भी चल रही थीं लेकिन विधानसभा में पेश ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को प्रवर समिति को भेज दिया गया था। इससे निकाय चुनाव की तारीख पर संशय पैदा हो गया था। प्रवर समिति को 23 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देनी है। आयोग 31 अक्तूबर तक यह काम पूरा कर लेगा। इसके बाद 10 नवंबर को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। नामांकन व अन्य सभी चुनावी कार्य होने के बाद 15 से 20 दिसंबर के बीच प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होंगे।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime