लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

समिति की बैठक में बताया गया की 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल और मोबाइल एप

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए अखंड स्पोट्र्स पोर्टल और एप डेवलप करने के साथ-साथ स्पोट्र्स प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी। यह फैसला खेलों के आयोजन के लिए संबंधित उच्चाधिकार समिति की बैठक में लिया गया।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रतियोगिताएं देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार, टिहरी और पिथौरागढ़ में होनी हैं। जहां आयोजन स्थलों, स्टेडियम व खेल परिसरों के आसपास की सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के संबंध में निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने जा रहे प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन में गुजरात एवं केरल राज्यों के मॉडल का अध्ययन करने पर चर्चा की। बैठक के दौरान खेलों के आयोजन के बीच सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, नेशनल गेम्स के संबंध में प्रचार-प्रसार व जन जागरूकता के लिए भी नोडल अधिकारी नामित करने पर चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने आईस रिंक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, टेनिस कोर्ट और घुड़सवारी के मैदानों के लिए बुनियादी ढांचे के विकास व मरम्मत कार्यों पर रिपोर्ट ली। बैठक में डीजीपी अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव रमेश सुधांशु, विशेष सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली समेत खेल विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime