लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

20 जून तक हेली सेवा फुल अब सितंबर-अक्तूबर की होगी बुकिंग शुरू।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अनुसार, केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग में बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है। मई 10 से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए हैं। मानसून सीजन को छोड़कर, सितंबर और अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो खोल दी गई है। सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि जुलाई और अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर्स कम होते हैं, इसलिए इन महीनों की हेली बुकिंग अभी नहीं खोली गई है। शनिवार से हेली सेवाओं की बुकिंग शुरू हुई है, जो 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक होगी।   

 

किस माह के लिए कितनी बुकिंग

 

मई 4,680              12,581

जून 4,258              11,562

सितंबर 589              1,778

अक्तूबर 454              1,342

 

कहां का कितना किराया

गुप्तकाशी से केदारनाथ-8,126 रुपये

फाटा से केदारनाथ-5,774 रुपये

सिरसी से केदारनाथ-5,772 रुपये

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime