लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

नैनी-दून जनशताब्दी को बेपटरी करने की साजिश नाकाम, पटरी पर रखा मिला लोहे का खंभा

देहरादून से यात्रियों को लेकर काठगोदाम जा रही नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश लोको पायलट की सूझबूझ से विफल हो गई। आपराधिक तत्वों ने ट्रैक पर लोहे का पोल रखा था। लोको पायलट ने दूर से पोल देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात रुद्रपुर सिटी स्टेशन से 500 मीटर दूर यूपी सीमा में स्थित बिलासपुर क्षेत्र में अवांछनीय तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल रख दिया था। इस दौरान ट्रैक से करीब साढ़े नौ बजे देहरादून से काठगोदाम जाने वाली नैनी-दून जन शताब्दी ट्रेन को गुजरना था।

लोको पायलट ने नीचे उतरकर देखा तो रेलवे ट्रैक पर आर-पार लोहे का पोल रखा मिला। पायलट ने इसकी सूचना रुद्रपुर सहित स्टेशन अधीक्षक बिलासपुर व जीआरपी-आरपीएफ को दी थी। सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची और पोल को ट्रैक से हटाकर अलग किया। इसके बाद ट्रेन 20 मिनट देरी से काठगोदाम के लिए रवाना हुई। घटना के बाद से ही आरपीएफ, जीआरपी की टीमें यूपी पुलिस के साथ मिलकर साजिश करने वालों को चिह्नित करने में जुटी है। रेलवे प्रशासन रामपुर स्थित जीआरपी थाने में केस दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहा है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime