लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

राज्य में मौसम का बदला मिजाज झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत।

राज्य में पिछले कई दिनों से गर्मी से झुलस रहे प्रदेश के कई जिलों में बीते बुधवार को हुई बारिश से काफी राहत मिली है। अल्मोड़ा, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के कई हिस्सों में बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज बौछारों से  लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं अंधड़ के चलते पेड़ गिरने और रास्ते बंद होने से उनी दुश्वारियां भी बढ़ गई। अंधड़ से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर एक पेड़ दिर गया। जिससे एक घंटे तक आवाजाही ठप रही।

रुद्रपुर और हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। ऑलवेदर सड़क बंद होने से धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, अल्मोड़ा, टनकपुर जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बारिश के बाद नदियों ओर गाड़-गधेरों का जल स्तर बढ़ गया है। लोहाघाट और चंपावत के घाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

घाट पनार मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया है। बीते बुधवार को बाड़ेछीना में लखुडियार के पास बड़ा पेड़ अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर गया। इससे पर्यटक, यात्री और वाहन चालक फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने पेड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime