लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार पति-पत्नी और बेटी की मौत बेटा घायल ।

अल्मोड़ा के स्याल्दे विकासखंड में भिकियासैंण-देघाट सड़क पर चौनिया बैंड के पास एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में डॉक्टर पति, स्टाफ नर्स पत्नी आठ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 साल का बेटा घायल हो गया।

रुड़की से देघाट सीएचसी में तैनात डॉक्टर पत्नी और बच्चों को छोड़ने जा रहा था। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को रुड़की में निजी क्लीनिक संचालित करने वाले सावत शिवालय लाइन, दिल्ली रोड निवासी डॉ. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह अपनी पत्नी शशि, बेटी अदिति और बेटे आदि के साथ घर से देघाट को रवाना हुए। दोपहर तीन बजे तक उनका परिजनों से संपर्क हुआ।

लेकिन इसके बाद अचानक संपर्क कट गया। देर शाम तक संपर्क ना होने पर मृतका के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों के खोजबीन के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह जब घायल बेटा किसी तरह सड़क तक पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime