लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

कैबिनेट की बैठक आज, उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थांटन परिषद समेत कई मुद्दे पर होगी चर्चा  ।

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थांटन परिषद का प्रस्ताव आ सकता है। इसके लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।बैठक राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी।

बैठक में स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, आवास, वन विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों में रोगियों से वसूले जाने वाले यूजर्स चार्ज की दरों को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है।इसके अलावा आवास विभाग के प्रदेश के सभी निकाय क्षेत्रों में नक्शे पास करने की अनिवार्यता को लेकर जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण में प्रावधान शामिल करने का प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।

 

कैबिनेट में छात्र संघ चुनाव से संबंधित प्रस्ताव भी आ सकता है। बैठक में छात्राओं को छात्रसंघ चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा वन, राजस्व, वित्त, विधायी व अन्य विभागों की सेवा नियमावलियों से संबंधित प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आएंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime