लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर हुआ हमला निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के समर्थको पर आरोप ।

हरिद्वार लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के समर्थकों के द्वारा त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर पर हमला करने के आरोप में भगवानपुर थाने में तहरीर दी गई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले पर हमले के आरोप हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भगवानपुर में हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के द्वारा रोड शो निकाला जा रहा था।

तभी बीजेपी के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला वहां से जा रहा था। तभी उमेश कुमार के समर्थकों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले की गाड़ियों पर पर्चे फेंके। इसके साथ ही उमेश कुमार के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर और अन्य लोगों के साथ मारपीट की त्रिवेंद्र सिंह रावत के सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोट आई है। सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर के द्वारा मेडिकल करावाकर भगवानपुर थाना में शिकायती पत्र दिया गया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime