लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में दो दिव्यांग बच्चों के साथ केयरटेकर ने की बर्बरता की हद पार, पुलिस के किया गिरफ्तार, स्कूल किया गया सील

देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल में दो दिव्यांग नाबालिग बच्चों के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है जहां स्कूल के केयरटेकर ने दो दिव्यांग बच्चों के साथ शारीरिक उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया था इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाल आयोग ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए जबकि स्कूल को भी सील कर दिया गया|

राजधानी देहरादून के एक दिव्यांग बच्चों की देखरेख और स्कूलिंग कराने वाले अवैध रूप से चल रहे पेंसिल बॉक्स नाम के बोर्डिंग स्कूल में दो बच्चों के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है जहां स्कूल का केयर टेकर दो मासूम दिव्यांग बच्चों को लोहे की रोड से मरता था सिगरेट से जलता था और उनके प्राइवेट पार्ट्स से भी छेड़छाड़ करता था| मामले का खुलासा तब हुआ जब डरे सहमे बच्चों से उनकी मां ने बात की तो दोनों बच्चों ने अपनी मां को केयरटेकर की करतूत के बारे में बताया जिसके बाद मां ने बच्चों के साथ हुए शारीरिक और मानसिक शोषण की शिकायत पुलिस में की और शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज किया जबकि आरोपी केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है|

प्रमोद कुमार एसपी सिटी देहरादून  ने बतया की  दो मासूम दिव्यांग बच्चों के साथ हुई इस घटना का उत्तराखंड बाल आयोग की ने भी संज्ञान लेते हुए हॉस्टल की संचालक से मुलाकात कर बोर्डिंग स्कूल के संबंध में जानकारी ली जिसके बाद इस बात का भी खुलासा हुआ है कि यह स्कूल अवैध रूप से चलाया जा रहा था जिसको किसी तरह की कोई भी मानता नहीं थी जिसकी जानकारी प्रशासन को दी गई और स्कूल को सील कर दिया गया वहीं देहरादून के जिलाधिकारी का कहना है कि जल्द पूरे देहरादून में ऐसे अवैध रूप से चल रहे स्कूलों की जांच के लिए एक अभियान चलाया जाएगा और अवैध रूप से चल रहे स्कूलों पर कारवाई की जाएगी|

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *