लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

रूड़की के दरगाह परिसर में भिड़ी महिलाएं, भीख मांगने को लेकर हुई मारपीट ।

रुड़की पिरान कलियर स्थित दरगाह परिसर में भीख मांगने को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गई और जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पीआरडी के जवानों ने आपस में मारपीट कर रही महिलाओं में बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन महिलाएं रुकी नहीं।

सूचना मिलने पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं में बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दरगाह परिसर में आए दिन महिलाओं में भीख मांगने को लेकर मारपीट होती है। इस बाबत दरगाह प्रशासन और पुलिस को कई बार शिकायत की जा चुकी है   बावजूद महिलाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने भीख मांगने वाली महिलाओं को दरगाह परिसर से हटाने की मांग की है। कलियर थाना अध्यक्ष  दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि इस बाबत दरगाह प्रशासन से बातचीत कर कार्रवाई की जाएगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime