लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

लोकसभा चुनाव का हुआ बहिष्कार उन क्षेत्र के लिए एक्टिव हुई सरकार।

देहरादून- उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर सरकार एक्टिव मोड पर आ गई है साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समस्याओं को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में मतदान के बहिष्कार पर रिपोर्ट तलब की है। सीएम धामी ने लोगों की नाराजगी को गंभीरता से लिया और अब प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सभी गांव की नाराजगी की वजह जानेंगे।

सीएम धामी ने स्थानीय लोगों की समस्या के प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए हैं। 35 से ज्यादा गांव के लोगों ने मत का बहिष्कार किया था। इन गांवों में 13 हजार से ज्यादा वोटर थे। ज्यादातर गांव में सड़क न बनने के कारण लोगो ने मतदान का वहिष्कार किया था। कई क्षेत्रों में सड़क स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण नहीं हो पाया और ज्ञापन, धरने, प्रदर्शन के बावजूद कार्यवाही न होने पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया अब मामले का परीक्षण कर त्वरित कार्यवाही होगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime