लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर सड़क सुरक्षा कार्यों में आएगी तेजी, 320 करोड़ की परियोजना

देहरादून-हरिद्वार हाईवे

देहरादून: देहरादून से हरिद्वार के बीच सफर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में अब तेजी आने की उम्मीद है। करीब 36 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के तहत एलिवेटेड मार्ग, नए जंक्शन और सर्विस रोड समेत कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाने हैं। परियोजना के लिए करीब 320 करोड़ रुपये की निविदा की गई है और निर्धारित योजना के अनुसार अगले दो वर्षों में सभी कार्य पूरे किए जाने हैं।

परियोजना के तहत मियांवाला से नकरौंदा के बीच करीब 2.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग तैयार किया जाएगा। इसके अलावा यातायात को व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नए जंक्शन विकसित किए जाएंगे। सर्विस रोड का निर्माण भी परियोजना में शामिल है। इन कार्यों का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।

बारिश के कारण धीमा हुआ काम, अब रफ्तार बढ़ाने की तैयारी

बारिश के कारण पिछले दिनों परियोजना से जुड़े कार्यों की गति प्रभावित हुई थी। अब बारिश थमने के बाद निर्माण गतिविधियों में तेजी लाने की तैयारी है। फिलहाल अलग-अलग स्थानों पर यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है। इसके तहत सड़क निर्माण में बाधा बन रही बिजली, पेयजल और अन्य उपयोगिताओं को निर्धारित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद मुख्य निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

मियांवाला-नकरौंदा समेत कई स्थानों पर होंगे सुधार कार्य

सड़क सुरक्षा परियोजना के तहत मियांवाला-नकरौंदा के अलावा जंक्शन, माजरी, डेंटल कॉलेज, रायवाला और हरिद्वार तक अलग-अलग स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। इन स्थानों पर यातायात के दबाव और सड़क की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए ढांचागत सुधार किए जाने हैं।

परियोजना में एलिवेटेड मार्ग, जंक्शन निर्माण और सर्विस रोड जैसे कार्य पूरे होने के बाद देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात संचालन में सुधार का लक्ष्य रखा गया है। इससे दुर्घटना संभावित स्थानों पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने और यातायात दबाव वाले हिस्सों में जाम की समस्या कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह के अनुसार फिलहाल यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम तेजी से चल रहा है। बारिश रुकने के बाद निर्माण कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्य प्रस्तावित हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स