लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल अक्तूबर से नवंबर के बीच प्रारंभ होंगे

उतरीखंड –  खेल मंत्री रेखाआर्य ने मंगलवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यह जानकारी दी। बैठक में राष्ट्रीय खेलों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिए।  और कहा, उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, जो कि पूरे राज्य के लिए बहुत ही खुशी की बात है। राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलने से देवभूमि को अब खेल भूमि के नाम से भी जाना जाएगा। कहा, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है, जिसकी तैयारियों के संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों से कहा, गैरसैंण विधानसभा सत्र में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट बिना विलंब पटल पर आना चाहिए। खेल मंत्री ने बताया, स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी खोलने में काफी आसानी हो जाएगी। स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रकिया वर्तमान में जारी है

उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द भूमि स्थानांतरण की सहमति देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही प्रधानमंत्री द्वारा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास किया जाएगा। बैठक में विशेष निदेशक जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल,  प्रमुख सचिव अमित सिन्हा और उपनिदेशक शक्ति सिंह भी उपस्थित रहे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime