मोहब्बत का दर्दनाक अंजाम: युवक की पीट-पीटकर हत्या

Murder case

क्या प्यार करना इतना बड़ा गुनाह है कि उसकी सज़ा मौत हो जाए
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। देवल गांव निवासी 18 वर्षीय केतन लाल अपने एक दोस्त के साथ देर रात खोलगढ़ गांव पहुंचा था। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने ही उसके मोबाइल फोन से कॉल कर दोनों युवकों को गांव बुलाया था।

लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वहां उनका इंतजार मौत और दर्द कर रहा है। आरोप है कि गांव पहुंचते ही लड़की के परिजनों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पूरी रात लाठी-डंडों, बेल्ट और अन्य वस्तुओं से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सुबह जब उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई, तब आरोपियों ने खुद परिजनों को फोन कर कहा कि आकर अपने बेटों को ले जाओ। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो केतन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त अभी भी अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है।

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। एक हंसते-खेलते परिवार का जवान बेटा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया, जबकि उसके परिजनों की आंखों में अब सिर्फ आंसू और न्याय की उम्मीद बाकी है।

यह भी पढ़े: https://youtu.be/uxQYE0XXkm4

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स