लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच बनेगा अस्थाई पैदल बाईपास

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के महत्त्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच विगत 31 जुलाई को भारी बारिश से वॉशआउट एरिया के सामने मंदाकिनी नदी के बाएं ओर अस्थाई पैदल बाईपास रास्ता तैयार किया जाएगा। डीडीएमए द्वारा करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई और एक मीटर चौड़ाई वाले मार्ग का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है। मार्ग तैयार होने से केदारनाथ धाम यात्रा संचालन में बड़ी राहत मिलेगी। एई डीडीएमए राजविंद बघेल ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई एवं एक मीटर चौड़ाई वाला पैदल बाईपास मार्ग मंदाकिनी नदी के बाएं ओर तैयार होने जा रहा है। एई डीडीएमए राजविंद बघेल के मुताबिक नदी पार करने और वापस आने के लिए दो अस्थाई पुल भी तैयार होने हैं। करीब 70 मजदूर इस पर कार्य कर रहे हैंl जल्दी बाईपास मार्ग का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस मार्ग के तैयार होने से पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime