लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

.भड़काऊ बयान देने पर यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पर मुकदमा। सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी पोस्ट।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के मामले में उत्तराखंड क्रांति दल की महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष मेजर (सेवानिवृत्त) संतोष भंडारी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक मुकदमा SO रायपुर और दूसरा अधिवक्ता अमित तोमर की शिकायत पर हुआ है।I
बतादे कि भंडारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक और हिंसक भाषा का प्रयोग किया। इस वीडियो का SO रायपुर प्रदीप नेगी ने संज्ञान लिया और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वायरल वीडियो में संतोष भंडारी पहाड़ी और मैदानी समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने, बाहरी लोगों को खुखरी से मारने और व्यापारिक बहिष्कार करने जैसी बातें कहती नजर आ रही हैं। संतोष भंडारी के फेसबुक अकाउंट पर भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में अधिवक्ता अमित तोमर ने भी डीजीपी को तहरीर भेजी। इस पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।I
शिकायत में अमित तोमर ने कहा कि उन्हें 19 मार्च की शाम एक दोस्त से यह वीडियो मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में संतोष भंडारी ने पहाड़ी और मैदानी नागरिकों के बीच नफरत फैलाने का कार्य किया और मैदानी व्यापारियों (वैश्य समाज) के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले बयान दिए। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *