लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तीर्थयात्री अनियंत्रित होकर पलटी 24 लोग से भरी बस।

बद्रीनाथ धाम  के  दर्शन कर  वापस लौट रहे थे तीर्थयात्रीयों से भरी बस अनियंत्रित होकर  हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है बस में 24 लोग सवार थे। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली श्री बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, 23 मई को 5:30 डीसीआर के माध्यम से कोतवाली श्री बद्रीनाथ सूचना मिली कि हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास वाहन संख्या UK-08-PA-1335 (महिंद्रा मिनी बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली श्री बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पता चला कि बस में 24 लोग सवार थे जो उड़ीसा के रहने वाले हैं।

 

वे श्री बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस जा रहे थे। दुर्घटना में एक महिला जोशना को हल्की-फुल्की चोटे आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेज दिया गया है। बाकि सभी यात्री ठीक हैं। जिन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime