लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

अब स्कूल मदरसे सभी शिक्षण संस्थानों में भारत और सरस्वती मां की प्रतिमा लगाएं ।

उत्तराखंड बाल आयोग ने स्कूल मदरसे और सभी शिक्षण संस्थानों में भारत माता और मां सरस्वती की प्रतिमा लगाने के साथ देश के सभी महापुरुषों की जयंती मनाने की सिफारिश की है। इस बाबत आयोग ने विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक को कार्यवाही कर अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है। आयोग के अनुसचिव डॉ. एसके सिंह के 25 जुलाई को जारी पत्र में कहा गया ।

आयोग के समक्ष भारत रक्षा मंच की उत्तराखंड इकाई की ओर से 18 जुलाई को ज्ञापन मिला। संगठन के प्रदेश महामंत्री विपुल कुमार गुप्ता ने मांग की कि स्कूल, मदरसे और अन्य शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती और भारत माता की प्रतिमा लगाने के साथ महापुरुषों की जयंती मनाना अनिवार्य किया जाए, जिनसे नई पीढ़ी उनसे परिचित हो सके। राज्य बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा।

 

बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए स्कूल, मदरसे या किसी भी शिक्षण संस्थान में महापुरुषों की जयंती मनाने के साथ भारत मां व सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित करने का सुझाव महत्वपूर्ण है। स्कूलों या मदरसों के बच्चे यदि छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु तेग बहादुर और वीर अब्दुल हमीद व अन्य सभी महापुरुषों की जयंती मनाएंगे, तो वह अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ेंगे और देश भक्ति की भावना भी प्रबल होगी।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime