महेंद्र भट्ट का गोदियाल पर तंज-अब शर्मिंदगी होनी चाहिए

फर्जी पत्र

देहरादून: भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से वायरल हुए एक कथित पत्र ने प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है। इस मामले में अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पर तीखा हमला बोला है। भट्ट ने कहा कि जिस तरह से गोदियाल ने एक ‘फर्जी’ पत्र को आधार बनाकर प्रेस वार्ता की, उससे उनकी और कांग्रेस की भारी ‘जगहंसाई’ हुई है।

विधायक ने पत्र को बताया फर्जी
पूरे विवाद की जड़ विधायक अरविंद पांडे का वह वायरल पत्र है, जिसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा था। हालांकि, विधायक पांडे ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है।

नैतिकता के आधार पर घेरा
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब विधायक स्वयं पत्र को नकार रहे हैं, तो गणेश गोदियाल को इस तरह के हथकंडों से बचना चाहिए था। भट्ट ने आगे कहा, “जो बात ताल ठोककर मीडिया के सामने रखी गई थी, जब वही झूठी निकली तो अब गोदियाल के पास बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है। उन्हें इस कृत्य पर शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए।”

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स