लेटेस्ट न्यूज़
देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली |
300x250 (Top)

आज होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस ओटीटी 3 के विजेता का आज शुक्रवार को पता चल जाएगा। आज इस शो का ग्रैंड फिनाले है। बिग बॉस के दीवाने यह जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिर विजेता का ताज किसके सिर सजेगा। तो उनका इंतजार पूरा होने में सिर्फ चंद घड़ियां बाकी हैं। टॉप 5 के प्रतिभागी हैं- सना मकबूल, नेजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन। इन्हीं में से कोई विजेता बनेगा, जिसे ट्रॉफी मिलेगी।

बिग बॉस ओटीटी 3 की इनामी राशि के बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब है। इस शो के विनर को कैश भी दिया जाएगा। शो जीतने वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये कैश मिलेंगे।

इस बार शो की ट्रॉफी को काफी अलग अंदाज में बनाया गया है। ट्रॉफी की डिजाइन वैसी ही है, जैसी कि शो के एंट्री गेट की है। ट्रॉफी में नकाबपोश चेहरे वाला आदमी बना हुआ है, जो कि एक सिंहासन पर विराजमान है। बता दें कि इस बार शो में 16 प्रतिभागियों की एंट्री हुई थी, लेकिन अब आखिरी में जाते-जाते दो कंटेस्टेंट बचने वाले हैं, जिनमें बराबरी का मुकाबला देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने टॉप पांच में अपनी बढ़त बनाने वाले रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन राव को बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी की रेस से बाहर कर दिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस बार अनिल कपूर ने यह रियलिटी शो होस्ट किया है। 43 दिन तक चलने वाले इस शो का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त, 2024 को प्रीमियर किया जाएगा। शो का प्रीमियर रात 9 बजे के आसपास होगा, जिसे आप जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime