लेटेस्ट न्यूज़

रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

पुलिस टीम शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टेंपो को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और टेंपो लेकर खानपुर की तरफ भाग निकला।

खानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस ने घेराबंदी की। धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास आरोपी टेंपो छोड़कर गन्ने के खेत में जा घुसा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना खानपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खानपुर पुलिस फोर्स के साथ आरोपी की तलाश में रवाना हुए। पुलिस ने धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास संदिग्ध टेंपो को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान टेंपो चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया और वहां से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी लक्सर उपचार के लिए भेजा गया जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया। उपचार के दौरान आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर कोतवाली रुड़की बताया है। फिलहाल आरोपी का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में पूछताछ और जांच के बाद घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स