लेटेस्ट न्यूज़
भारत माता मंदिर के महंत और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने मंदिर ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप | देहरादून में जब बच्चों ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश तो अचानक छलक उठे राष्ट्रपति के आंसू… | 21 को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री | Big Breaking : उत्तरकाशी में दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत | मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक | मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में *रेरा* (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) की समीक्षा बैठक |

चार अगस्त को देहरादून में जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन

चार अगस्त को देहरादून में होने जा रहा है उत्तराखंड के विकास पर मंथन। उसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन शामिल होंगे। संवाद के दौरान देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों के विचार जानने और रूबरू होने का मौका मिलेगा।

रविवार को सुबह 9:00 बजे आईएसबीटी के निकट हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज करेंगे। दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे। 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime