लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बची सभी तीर्थयात्री की जान ।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा होने टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बच गया वहीं  केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है।

बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। इसके साथ ही  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकारप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। पायलट कल्पेश द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए।

हेली को आपातकालीन स्थिति में सकुशल लैंडिंग कराया गई, जिसमें सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सकुशल हैं। घटना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता कर उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime