लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

सीएम ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में  5 लाख 37 हजार से अधिक शौचालय विहीन परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत देश के पांच सबसे अच्छे शहरों में देहरादून का शामिल होना गौरव की बात है। आज देहरादून के परेड मैदान में सीएम धामी ने स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस दौरान सीएम धामी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर बालिकाओं को किशोरी किट का वितरण भी किया।

यह स्वच्छता पखवाड़ा दो अक्तूबर को संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वच्छ भारत का मिशन शुरू किया था, जिसके कारण आज देश के हर व्यक्ति के अंदर स्वच्छता का भाव उत्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देशभर के अंदर करोड़ों शौचालय का निर्माण हुआ, कचरा प्रबंधन के लिए जरूरी सुविधाओं का विकास किया गया है और स्वच्छता को लेकर आम लोगों में जागरूकता आयी है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime