लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

गढ़वाल में 23 जगह धधके जंगल आरोप में तीन के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज ।

प्रदेश में सोमवार को जंगल में आग की 23 घटनाएं हुई हैं। इसमें 22 गढ़वाल और एक वन्यजीव क्षेत्र की घटना है। कुमाऊं में एक भी घटना नहीं हुई। वनाग्नि की घटनाओं में सोमवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में वनाग्नि की एक घटना हुई हैं।

 

राज्य में इसे मिलाकर वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 1121 हो गई हैं। इससे 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक जंगल में आग लगाने के आरोप में अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

इसे मिलाकर जंगल में आग लगाने के मामले बढ़कर 425 हो गए हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime