लेटेस्ट न्यूज़
Big Breaking : केंद्र मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीएम धामी ने की मुलाकात, प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार हेतु अनुरोध | कूड़ा उठान वाहनों को मेयर सौरभ थपलियाल ने दी हरी झंडी | Big Breaking : मुख्यमंत्री धामी ने की धान रोपाई, “हुड़किया बौल” के साथ भूमि, जल और मेघ देवताओं की वंदना | Big Breaking : गैरहाजिर चल रहे 234 बॉन्डधारी डॉक्टरों किए जाएंगे बर्खास्त, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए कार्यवाही के निर्देश | Big Breaking : कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम धामी ने हरिद्वार में की तैयारियों की समीक्षा बैठक | सचिवालय में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा |

BJP Uttarakhand : पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्काषित, दूसरी शादी को लेकर थे विवादों में

देहरादून। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की भाजपा से छुट्टी हो गई है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ज्वालापुर के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने सार्वजनिक तौर पर यूसीसी का मजाक बनाया था। उन्होंने पहली पत्नी और परिवार होते हुए भी एक महिला से प्रेम किया और बाद में विवाह भी कर लिया। यह सारा कारनामा हुआ सहारनपुर में, जिसका संज्ञान लेकर पार्टी ने उन्हें नोटिस थमाकर सात दिन में जवाब मांगा था। सोशल मीडिया में लंबे समय से पूर्व विधायक और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे भी दर्ज कराए।

अब कुछ दिन पहले सहारनपुर में पूर्व विधायक ने उससे शादी कर दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया। इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी को छवि धूमिल होने का अहसास हुआ। जिससे शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सुरेश राठौर को जो नोटिस भेजा था। उसमें कहा गया कि लंबे समय से उनके अमर्यादित आचरण मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। ये गतिविधियां पार्टी की अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स