लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

हरिद्वार में निजी हॉस्पिटल के शौचालय में मिला नर्स का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस |

हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में एक नर्स का संदिग्ध परिस्थितियों में शव शौचालय में मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका उसी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बतादे बीते दिन युवती की 2 बजे से रात 8 बजे तक ड्यूटी थी, लेकिन शाम करीब 5 बजे वह अचानक लापता हो गई. अस्पताल स्टाफ ने उसे पूरे अस्पताल में खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में एक शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला. स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई. संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर युवती का शव पड़ा मिला. उसका मोबाइल फोन भी शौचालय के अंदर ही पड़ा था.

अब मामले में पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि जब वो पहुंचे तो उनकी बेटी ICU में थी. मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायत की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *