लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

शीतकाल के लिए बंद हुए तुंगनाथ मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने लगाए जय बाबा तुंगनाथ के जयकारे

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज 11 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय बाबा तुंगनाथ के जयकारे लगाए. कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली ढोल-दमाऊं के साथ प्रथम पड़ाव चोपता के लिए रवाना हो गई है.. कपाट बंद होने के बाद मंदिर समिति के कर्मचारियों ओर श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिकरमा के बाद अखोड़ी और हुडु गांव के हक-हकूकधारी के साथ भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली के साथ चोपता के लिए यात्रा शुरू की।

बता दें आज भगवान तुंगनाथ की डोली की डोली चोपता में प्रवेश करेगी। पांच और छह नवंबर को यह डोली अपने दूसरे पड़ाव भनकुन में प्रवेश करेगी। आखिरी में सात नवंबर को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो जाएगी ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *