लेटेस्ट न्यूज़
सुरेंद्र कोली की मौत: पोस्टमार्टम के बाद आज पुलिस को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, जांच में आत्महत्या के संकेत | उत्तराखंड में कॉलेज शिक्षकों की भर्ती में बड़ा बदलाव, अब लोक सेवा आयोग करेगा चयन | जन्मदिन की खुशी के बीच खूनी विवाद, चाकू लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत | उत्तराखंड: आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह संपन्न, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने छात्रों को बांटी डिग्रियां | मसूरी के रेस्टोरेंट में खूनी झड़प: हरियाणा के युवकों ने मचाया तांडव, लाठी-डंडों से हमला; पुलिस जांच में जुटी | ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी |

सीएम धामी बोले-भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जो भी भ्रष्टाचार में शामिल होगा उस पर कठोर कार्रवाई होगी। आम लोगों को परेशान करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया गया है। सीएम के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीते 48 घंटे में विजिलेंस ने चमोली और पौड़ी से दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीएम ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को शुरू किया है। सभी सरकारी दफ्तरों में एप की जागरूकता के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। एप से अब तक 980 से ज्यादा विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते नौ माह में विजिलेंस ने करीब 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *