लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

सात साल के बच्चे पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला

पौड़ी विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम ठांगर पोस्ट आंफिस बाडियूं के निवासी मोहन सिंह के बेटे कार्तिक कुमार पर गुलदार ने सुबह सात बजे आत्मघाती हमला कर दिया। ताऊ कुलदीप ने गुलदार के जबड़े से कार्तिक को छुड़ाया। कार्तिक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली में फर्स्ट एड के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया जा रहा है। शनिवार सुबह कार्तिक और उसकी छोटी बहन चार वर्षीय माही शौचालय गये थे, तभी गुलदार ने अचानक कार्तिक पर हमला कर दिया। पिता मोहन सिंह अपनी दैनिक दिनचर्या से मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह घर पर नहीं थे। मोहन सिंह का शौचालय नहीं है वह शौच के लिए घर से बाहर जाते हैं। कार्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime