लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

DAV कॉलेज में आपस में भिड़े NSUI और आर्यन ग्रुप के छात्र

देहरादून में डीएवी कॉलेज में बीते शुक्रवार को दो ग्रुपों के छात्रों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को तितर-बितर करने के लिए उन पर लाठी बांजी । घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है । डीएवी कॉलेज में NSUI और आर्यन ग्रुप बी के छात्र आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक दूसरे पर ईट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के चलते दोनों ग्रुप के छात्रों के बीच विवाद हो गया. कॉलेज में हुए इस विवाद के बाद करनपुर का माहौल गरमाया हुआ है. मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime