लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

विधानसभा के उपचुनाव की जीत से कांग्रेस को मिली संजीवनी, निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं मे उत्साह ।

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस को आगामी निकाय चुनाव के लिए संजीवनी मिली है। इस जीत से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। 2017 से 2022 तक प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। प्रदेश की बदरीनाथ व मंगलौर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। प्रदेश में आने वाले समय में शहरी निकायों के चुनाव होने हैं।

वर्ष 2017 से 2022 तक प्रदेश में पिथौरागढ़, थराली, सल्ट, बागेश्वर व चंपावत में विधानसभा उपचुनाव हुए। जिसमें सत्ताधारी भाजपा ने जीत हासिल की, लेकिन मंगलौर व बदरीनाथ विस उपचुनाव की जीत से कांग्रेस को संजीवनी मिली है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि उपचुनाव की जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। आगामी निकाय चुनाव को भी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दिशानिर्देश पर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद किए गए। पार्टी नेताओं ने एकजुटता के उपचुनाव को लड़ा।

जिससे दोनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत हुई है। कांग्रेस आने वाली चुनौतियों को सामूहिक रूप से मुकाबला करेगी। उपचुनाव की जीत संविधान और लोकतंत्र को जिन्दा रखने की जीत है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी संगठनों ने मेहनत कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम किया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime