लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री महाराज।

 प्रदेश में चल रही चारधाम  यात्रा के मानसून सीजन से पहले विभागों के साथ बैठक करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पंजीकरण केंद्र ऋषिकुल परिसर पहुंचकर केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए स्लॉट जल्द बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इस संबंध में भी उन्होंने रणनीति बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ।

उन्होंने पंजीकरण केंद्र में निरंजनी अखाड़े द्वारा संचालित लंगर में पहुंचकर भोजन प्रसाद का पैकेट भी वितरित किया। साथ ही खुद भी प्रसाद लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मानव सेवा से संतों ने धर्म नगरी ही नहीं समूचे देवभूमि के आर्थिक सत्कार का परिचय दिया है।

निरंजनी अखाड़े की ओर से चार धाम यात्रियों को पूरी, आलू की सूखी सब्जी और साथ में आचार के पैकेट भंडारे में निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्ररपुरी महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को लेकर अखाड़े और मां मनसा देवी ट्रस्ट की ओर से लंगर निरंतर चलता रहेगा। कहा कि जब तक पंजीकरण के लिए यात्री आते रहेंगे लंगर बंद नहीं किया जाएगा ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime