लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

घर से दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला मासूम का शव ।

श्रीनगर गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन से तीन वर्षीय बच्चे को  गुलदार मां के सामने  से ही उठा ले गया । बीते शुक्रवार रात पौने नौ बजे के करीब उठा कर ले गया था। जिसका शव शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब घर से 200 मी दूरी पर झाड़ियों में मिला। वन विभाग की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी पर रह रहे तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था। तभी पीछे से हमला कर गुलदार ने बच्चे को उठा लिया।

बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। मूल रुप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से यहां किराये की झोपडी में रह रहा था।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime