लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाले दो के खिलाफ FIR दर्ज एसपी उत्तरकाशी ने की श्रद्धालुओं अपील ।

यात्रियों को जागरूक करना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही अपना पंजीकरण करें और धोखाधड़ी से बचें। फर्जी पंजीकरण के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करना जरूरी है ताकि इस तरह के अपराधों को रोका जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए उमड़ रही है।

 

इसी बीच फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला भी सामने आया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रजिस्ट्रेशन सेन्टर हीना में चेकिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन बार कोड चैक करने पर दो यात्री बसों की रजिस्ट्रेशन की तिथि फर्जी पायी गई। दोनों बसों में 88 तीर्थयात्री सवार थे। श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि हरिद्वार से टिंकू व माटू नामक दो टूर ऑपरेटर द्वारा उनके रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा कर उनके साथ छलावा किया गया है।

 

श्रद्धालुओं की तहरीर पर दोनों टूर ऑपरेटरों के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर सरकारी दस्तावेज पर धोखे से कूटरचना कर फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार करने पर दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी पुलिस श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है। कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व या बाद में यात्रा पर न आएं।

 

सभी श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधिकारिक साइट से ही करें और किसी भी जालसाज के बहकावे में न आएं। कहा कि पंजीकरण सेंटर में लगातार चेकिंग की जा रही है। यदि किसी का पंजीकरण फर्जी पाया जाता है तो उन्हें किसी भी दशा में यात्रा नहीं करने दी जाएगी।  फर्जी पंजीकरण के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime