लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

पुलिस के हत्थे चढ़ी कोबरा गैंग की विदेशी महिला

देहरादून – नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने कोबरा गैंग की शातिर विदेशी महिला तस्कर को हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ अरेस्ट किया है। महिला के कब्जे से 31 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की गई है। बताया जा रहा है महिला 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। बताते चलें पूर्व में भी पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ अरेस्ट कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात थाना राजपुर पुलिस को मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट के पास से एक विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से 31 ग्राम अवैध कोकीन और 16 हजार की नगदी बरामद की गई है। आरोपित महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विदेशी महिला की पहचान रेगिना ववेरु नजरि (35) पुत्री ववेरु हॉल निवासी हरियाणा हाल निवासी सिद्धार्थ लॉ कालेज रायपुर के रूप में हुई है। महिला मूल से केन्या की रहने वाली है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वो 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। इस दौरान दिल्ली में व कोबरा गैंग के सम्पर्क में आई और उनके लिए काम करने लगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *