लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए मौका रद्द हुये टिकटों की जगह बुकिंग आज खुलेगा पोर्टल ।

 केदारनाथ हेली सेवा के लिए रद्द टिकटों से खाली हुई सीटों की बुकिंग के लिए सोमवार को आईआरसीटीसी पोर्टल खुलेगा। इससे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे तीर्थयात्रियों को हेली टिकट बुकिंग करने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ एवं अपर सचिव सी. रविशंकर ने बताया कि चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा की मई, जून, सितंबर व अक्तूबर माह की बुकिंग फुल हो चुकी है।

लेकिन कई तीर्थयात्री टिकट बुकिंग करने के बाद यात्रा का प्लान बदल देते हैं। जिससे वे टिकट रद्द करते हैं। मई व जून माह में रद्द टिकट की जगह खाली सीटों की बुकिंग के लिए छह मई को आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोली जाएगी। इससे अन्य तीर्थयात्रियों को हेली टिकट मिल सकेगा।

 

उन्होंने बताया कि जुलाई व अगस्त माह की यात्रा के लिए अभी टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं की गई है। इसके लिए बाद बुकिंग तिथि तय की जाएगी। जुलाई व अगस्त माह में बरसात का मौसम होने से हेली सेवाओं का संचालन कम हो जाता है। एक-दो कंपनियां ही हेली सेवा का संचालन करती है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime