लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

मेहंदी की रस्म के बाद दुल्हन हुयी घर से लापता ।

पौड़ी- एक अजीबों गरीबों मामला सामने आया जिस दुल्हन की शादी में रातभर खूब जश्न मनाया गया वहीं सुबह हुई तो सारी खुशी सन्नाटे में बदल गई । एक दूसरे से लोग पूछने लगे कि अचानक ऐसा सन्नाटा क्यों जब सभी लोगों को पता चला जिसकी शादी थी वह घर से लापता हो गई ऐसे सुनते लोगों की पांव तले जमीन खिसक गई। कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के एक गांव में बेटी के विदाई की खुशियां उस समय सन्नाटे में बदल गई। जब हाथों पर मेंहदी लगी दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई।

परिजनों ने उसे हर संभावित स्थल पर खोजा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। साथ ही मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के एक गांव में डोली उठने से पहले ही दुल्हन लापता हो गई है। शादी समारोह जीजा के गांव में हो रहा था। लेकिन मेंहदी होने के बाद दुल्हन मंगलवार सुबह घर से लापता हो गई। पुलिस जीजा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश में जुट गई है। कोतवाली पौड़ी पुलिस को एक ग्रामीण ने एक तहरीर दी है।

तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि उसकी साली की शादी समारोह मेरे घर में आयोजित हो रहा था। बीते सोमवार रात साली की मेंहदी हुई। सभी परिजन गांव में पहुंच चुके हैं। मंगलवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि दुल्हन अपने कमरें में नहीं है। आसपास खोजा, तो वह कहीं नहीं मिली। फोन भी स्वीच ऑफ आया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को न्यूतेर के बाद बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी। एसएसआई पौड़ी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर जीजा की शिकायत मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस टीम गठित कर एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि दुल्हन मूल रुप से कोट ब्लाक की रहने वाली हैं। जिसकी शादी रुद्रप्रयाग जिले के युवा से तय हुई थी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime