लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका ।

देहरादून- लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा उन्होने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवाड़ी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप तिवाड़ी श्रीनगर नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी के पति हैं। प्रदीप तिवाड़ी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा देने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र भेजा है। बता दें कि प्रदीप तिवाड़ी 22 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे।

उन्होंने इस्तीफा देते हुए निजी कारणों को पार्टी छोड़ना का कारण बताया है। प्रदीप तिवाड़ी पौड़ी गढ़वाल से प्रत्याशी गणेश गोदियाल के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वो कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद पर पार्टी को सेवा दे रहे थे । कांग्रेस पार्टी से लगातार इस्तीफो का दौर जारी है

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime